Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित लिए अनेक निर्णय : NN81

 विदिशा लोकेशन गंजबासौदा 

जिला ब्यूरो संजीत शर्मा




स्लगन ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित लिए अनेक निर्णय



गंजबासौदा | म०प्र० कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व विधायक निशंक जैन की अध्यक्षता में पुराने मेला ग्राउंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई | बैठक में पूर्व विधायक जैन ने कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और नेताओं पर आस्था व्यक्त करते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी  प्रत्याशी घोषित करेगी, उसके प्रति पूर्ण निष्ठा और विश्वास के साथ हम सभी पार्टी का कार्य करेंगें और कहा कि हम कार्यकर्ताओं कि पहचान कांग्रेस से है, विधानसभा चुनाव की तरह हम सभी गाँव गाँव और घर घर जाकर भा.ज.पा. द्वारा किये गए झूठे वादों और झूठी घोषणाओं की याद दिलाकर कांग्रेस के वचन पत्र की जानकारी देंगे और कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के लिए मतदाताओं से संपर्क करेंगे |


बैठक में अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव से लेकर मतदान केंद्रों तक कड़ी मेहनत करके प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करनें की अपील करेंगे, साथ ही सभी कार्यकर्ता चुनाव कि दिशा बदलने के लिए कार्य करेंगें | बैठक में पूर्व विधायक निशंक जैन, बहादुर सिंह दांगी, रवि तिवारी, कल्याण सिंह नागौरी, आबिद हुसैन, विकास शर्मा, श्रीमती विद्या यादव, सत्यप्रकाश सेन, सुनील बाबु पिंगले, जगदीश व्यास, खिलान सिंह रघुवंशी, राजकुमार सेन, पृथ्वी सिंह रघुवंशी, अमित मेहता, सौरभ दुबे सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये| बैठक का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने एवं आभार व्यक्त मंडलम अध्यक्ष बी. डी. शर्मा ने किया |



बैठक में रामकिशन दुबे, अमित दुबे पट्टू, रामकुमार रघुवंशी, ओमकार दांगी, स्वतंत्र पाल यादव, लखन लोधी, विष्णुप्रसाद शर्मा, ओ. पी. चौरसिया, महेंद्र कुमार जैन, विजय शर्मा, रवि यादव, पलाश जैन, अनिकेत डेरिया, ब्रजेश लोधी, आकाश राजपूत, मिथुन पालीवाल, अभिनव शर्मा, कुलदीप सिंह रघुवंशी, राजेश अहिरवार, खेमचंद मैना, सोनू यादव, संजय ठाकुर, रंधीर, साहिल जैन, अभय विश्वकर्मा, लकी सोनी, शेर सिंह कुशवाह, अभिषेक दीक्षित, नयनदीप शर्मा, महाराज सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes