Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न : NN81

 ` **पुलिस जन संवाद`* *कार्यक्रम का आयोजन* *संपन्न।* 



धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 


मनावर : डीजीपी मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। और  श्री योगेश जी महाराज बालीपुर धाम इस कार्यक्रम  में उपस्थित थे मेंउक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत एसडीओपी अंकित सोनी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, थाना प्रभारी मनावर कमलेश सिंगार मुख्य रूप से मंचासिन रहे।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा की आमजन की सुरक्षा सुविधा और पुलिस के प्रति व्यवहार को लेकर आमजन से चर्चा की गई। जिसमें एसडीओपी अंकित सोनी ने कहा कि सभी उपस्थित आमजन, जनप्रतिनिधि, पत्रकार पुलिस के प्रति अपने व्यवहार और रविये को प्रकाशन करें और जो समस्या है उसे संवाद करें जिसका निराकरण करने में हमे आसानी होगा।



इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार और पार्षद कैलाश राठौड़ ने कहा कि नगर में बाईपास को लेकर बड़े परेशानी हो रही है, अगर अल्ट्राटेक द्वारा बनाया गया बायपास मार्ग को आगे बढ़कर सिंघाना रोड तक निकाल दिया जाए तो कई हद तक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। वहीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता नारायण जौहरी में कहां की जिन अपराधी के अपराध थाने से खत्म हो गए है उनका लिस्ट से नाम हटा दिया जाना चाहिए ताकि वह लोग भी आमजन जी तरह जीवन यापन कर सके। इसके अलावा उन्होंने भी बाईपास निर्माण कार्य को तुरंत मंजूरी देने का आग्रह करे।


नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष सचिन पांडे ने कहा कि नगर के व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा तथा अपराधिक घटनाओ पर निरंतर रखने के लिए नगर में सीसीटीवी कैमरे का एक जाल बिछाया जाना चाहिए। इसके लिए नगर पालिका, अल्ट्राटेक और प्रशासन मिलकर सहयोग करें तो बेहतर कार्य हो सकता है। वही प्रश्न का उत्तर देते हुए थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने कहा कि हमने पूरा प्लान तैयार किया हुआ है जिसे जल्द ही लागू कर जमीन स्तर पर उसका रिजल्ट मिलना शुरू हो जाएगा।


नगर पालिका नेताप्रतिपक्ष लक्ष्मी जाट ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक समिति बनाना चाहिए जिसमें हर प्रकार की सामाजिक, एडवोकेट, राजनीतिक महिला शामिल हो ताकि किसी भी महिला उत्पीडन के मामले को मिलकर हल किया जा सकते हैं। वही थाना प्रभारी के कहा की आज ही इस डेक्स को तैयार किया जाएगा। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को तत्काल समिति का गठन करने के लिए निर्देशित किया।



नगर के नागरिक जितेंद्र सोलंकी ने एसडीओपी अंकित सोनी को नगर के ट्रैफिक जाम की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के ट्रेलर रोड पर सड़क किनारे लगाए जाते हैं जिसमे कई ट्राफिक सड़क पर भी पार्क कर देते हैं। जिनसे दुर्घटना का भय बना रहता है और पूर्व में कई दुर्घटना हो चुकी है इस दशा में इन पर कार्रवाई होना आवश्यक है। सवाल के जवाब में एसडीपी अंकित सोनी ने थाना मनावर को निर्देशित किया है कि ऐसी दशा में खड़े किए जाने वाले वहां पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस थाना मनावर द्वारा सीसीटीवी  कैमरा को लेकर तत्काल प्रभाव से समिति बनाई गई जिसके अध्यक्ष सचिन पाण्डे, एवं सदस्य ग्रुप में दर्जन भर नाम लिए चयनित किए गए।


इस अवसर पर मनावर थाना अंतर्गत सभी पुलिसकर्मी एवं भाजपा एवं कांग्रेस नेतागण, पत्रकार बंधु एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes