खबर ,:भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव के 195 उम्मीदवारो की पहली सूची जारी की ।
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की
अध्यक्षता में दिनांक 29 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुई।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, गुह मंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।भाजपा ने अपनी 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा की।
संवाददाता: प्रवीण त्रिपाठी कानपुर नगर

