Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बांसवाड़ा शीतला कूप पूजन के लिए 11 सनातनी ने लिखा योगीजी जी को अपने खून से पत्र,

 बांसवाड़ा शीतला कूप पूजन के लिए 11 सनातनी ने लिखा योगीजी जी को अपने खून से पत्र,

 प्रशासन में मचा हड़कंप


 श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का केस रहे फलाहारी दिनेश शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर के पास में बने विवादित ढांचा के बगल में शीतला माता का पुराना कुआं है, वहां पर प्राचीन काल से हिंदू धर्म की माताएं बहने पूजा करती आ रही है लेकिन मुलायम सरकार ने शीतला माता बासेड़ा पूजन पर रोक लगा दी थी, शीतला माता कुआं पूजन के लिए 11 सनातनी हिंदुओं ने अपने खून से पत्र लिखकर योगी जी से मांग की है कि पूजन की अनुमति दी जाए, एक साथ 11 पत्र खून से लिखने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है, हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि यह कोई नई परंपरा नहीं है,यह प्राचीन पूजा पद्धति है इस पूजा को हम करके रहेंगे, नहीं तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे. पवन गौतम ने कहा कि यह हमारा अधिकार है पूजा करने का,इसको हम लेकर रहेंगे, अपनी माता बहनाओं को पूजा करवा कर रहेंगे, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने कहा कि मुलायम सरकार ने पूजा पर रोक लगाई थी, अब योगी मोदी सरकार है हम पूजा अवश्य करेंगे, कृष्ण भक्त पंडित राजेश शास्त्री ने कहा कि प्राचीन बासेड़ा पूजन करने के लिए सभी Adult हिंदू तैयार हैं, राया वाले वीर बजरंगी ने कहा कि पुरानी हिंदू रीति रिवाज से होगा माता शीतला कुआं पूजन, डॉ जमुना शर्मा ने कहा कि सभी माता बहने एक साथ शांतिपूर्वक शीतला माता के पूजा करने अवश्य जाएं, हम हिंदू शांतिपूर्वक पूजा करना चाहते हैं, वहां पर उपस्थित सभी सनातनी हिंदुओं ने एक स्वर से योगी जी से मांग की है कि कृष्ण कूप पर पूजा करने का अधिकार दिया जाए, उन्होंने कहा कि हम मथुरा में पूजा नहीं करसेंगे तो क्या पाकिस्तान में पूजा करेंगे,यदि हमको पूजा से रोका गया तो हम भूख हड़ताल करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes