नैनपुर
मंडला
सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए
9399424203
शासन निर्देशानुसार आज दिनांक 29/02/2024 को विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश की अवधारणा को बढ़ाते हुए देश व्यापी लोकार्पण एवम भूमि पूजन कार्यक्रम के प्रसारण का आयोजन वार्ड नं 11 स्थि जीवीत मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पंजवानी द्वारा सरस्वती जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पंजवानी एवं अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन से हितग्राहियों/आगंतुक अतिथियों को जोड़ा गया। उक्त कार्यक्रम में 17549 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास तथा समस्त जिलों में साइबर तहसील का शुभारंभ प्रधान मंत्री जी द्वारा वी सी के माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पंजवानी, पार्षद श्रीमति निशा चंद्रोल, श्री राजा राम शर्मा, श्री सुनील विश्वकर्मा, श्रीमति लक्ष्मी परते, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सु श्री अंकिता बर्मन, गणमान्य नागरिक श्री अंजनी तिवारी, श्री अमित सेठी, श्री भगवती श्रीधर, श्री दिनेश रजक एवम नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

