Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उत्तर प्रदेश में पहाड़ों की ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही : NN81

 उत्तर प्रदेश में पहाड़ों की ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही

हैं। इनकी रफ्तार भी 30-35 किमी प्रति घंटा है। मौसम


विभाग के मुताबिक, 5 दिन बाद बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को राहत का एहसास कराया ।पिछले हप्ते हुई 26.2 मिमी बारिश के असर से यूपी में अब भी ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 6° रिकॉर्ड हुआ, जोकि यूपी में सबसे कम था। वहीं 25° के साथ बांदा सबसे गर्म रिकॉ्ड हुआ। CSA

के मौसम विज्ञानी ने बताया,


अभी हल्के बादल कुछ दिन छाए रहेंगे । सुबह और शाम कोहरा रहेगा। धूप खिलेगी, लेकिन तेज सर्द हवाएं चलती रहेंगी, जिससे सरदी बनी रहेगी। रात के समय सर्दी का अहसास अधिक रहेगा।


कानपुर में बुधवार शाम से ही तेज सर्द हवाएं चलती रहीं, जो सुबह भी जारी है। जिससे ठिठुरन भरी सर्दीं का अहसास बरकरार है। कानपुर के आउटर एरिया में

कोहरा की चादर भी छाई रही। इससे लोगों को दिक्कत हुई।


पहाड़ों से आती रहेंगी बर्फीली हवाएं पहाड़ इन दिनों बर्फ से लदे हुए हैं। तेज हवाएं इन्हीं पहाड़ों से हो कर आ रही है। यह बेहद ठंडी हवाएं हैं, जो सर्दी को बढ़ा  रही है। इन की रफ्तार भी 30-35 किमी प्रति घंटा  है। 


अगले सप्ताह तक नए पश्रिमी विक्षोभ की संभावना है।

इससे फिर मौसम में बदलाव होगा। हल्की से मध्यम

बारिश भी संभव है। फिलहाल जब तक पश्चिमी विक्षोभ

नहीं आता तब तक मौसम सामान्य बना रहेगा।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes