Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तेज रफ्तार बुलैरो टकराई खड़े ट्रक से तीन की हुई मौके पर मौत : NN81

 बिछिया/मंडला

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए बिछिया से

9399424206


तेज रफ्तार बुलैरो टकराई खड़े ट्रक से तीन की हुई मौके पर मौत

    रोड हुई खून से लाल





बिछिया - तेज रफ्तार बेलगाम वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। हाईवे में हो रहे लगातार हादसों पर चेक नहीं लग पा रहा है। यदि बेलगाम वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगाई गई तो हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जाएगा। हाईवे पर होने वाले हादसों को रोकने सुरक्षात्मक उपाय करना जरूरी है। एक बार फिर हाईवे 30 में शुक्रवार की रात्रि तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली।


जानकारी के अनुसार बिछिया थाना अंतर्गत औरई ग्राम के पास शुक्रवार रात्रि बोलेरो कार खड़े ट्रक से जा टकराई। चोलेरो कार में 11 लोग सवार थे। इस हादसे में बोलेरो कार में सवार 11 लोगों में 4 की मौत हो गई। वहीं हादसे में 04 महिला समेत 06 लोग घायल हो गए। घायल लोगों में एक महिला गंभीर है। बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 11 लोग बोलेरो कार में सवार होकर छिंदवाड़ा से बिछिया थाना क्षेत्र में किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान बिछिया थाना अंतर्गत एनएच 30 में ग्राम औरई के नजदीक हादसा हो गया। बिछिया पुलिस हादसे की कर रही है। हादसे में दो शव को बिछिया और दो शव को अंजनिया मर्चुरी में रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes