छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा
नानक राजपूत
स्लग :- महिला मोर्चा ने विहान योजना के महिलाओ के साथ बैठक आयोजित कि, केंद्र व राज्य सरकार कि योजनाओ के विषय मे कि गई चर्चा,
पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड मे महिला मोर्चा ने विहान योजना के महिलाओ के साथ पोड़ी, जटगा, चैतमा कलस्टर मे बैठक आयोजित कि गई, जहाँ प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपाल, पोंडी मंडल महामंत्री शोभा राजपूत, पोड़ी क्षेत्र के पीआरपी, सीआरपी व सभी केडर महिलाये बैठक मे शामिल हुई।
सभी केडर महिलाओ ने महिलाओ मोर्चा के पदाधिकारीयों का स्वागत किया वही केडर पूजा सिंह ने विहान योजना के महिलाओ के पास होने वाले समस्याओं को महिला मोर्चा के सामने रखा, कहा कि महिलाये घर के साथ साथ अन्य कार्य कि भी जिम्मेदारी लेती हैं महिलाओ के साथ होने वाले बुनियादी सुविधा के मद्देनजर शासन तक अपनी समस्याओं को अवगत कराने कि बात कही, वही प्रदेश मंत्री किरण मरकाम व जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपाल ने कहा विहान स्व सहायता समूह कि महिलाओ के साथ बैठक कर उनकी समस्याओ का जायजा लिया और केंद्र व राज्य सरकार कि योजना कि जानकारी दी गई कि कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओ के लिए इतने योजनाये लागू किये हैं लेकिन जानकारी के आभाव मे महिलाये इस योजना से वँचित रह जाती हैँ।


