खबर: कानपुर मौसम के उतार चढ़ाव से श्वसनतंत्र से संबंधित संक्रमण से ग्रसित
मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण का फैलाव तेज हो गया है। हैलट ओपीडी में जुकाम, बुखार, खांसी और गले के संक्रमण के रोगी बढ़ गए हैं। इसके साथ ही सीने में जकड़न होने से रोगियों को सांस में तकलीफ हो रही है। सांस तंत्र में दिक्कत होने से मंगलवार को चार रोगियों की मौत हो गई। अस्थमा और सीओपीडी के रोगियों की हालत बिगड़ रही है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी के कारण रोगी ऑल्टर्ड सेंसोरियम की स्थिति में चले जा रहे हैं। हैलट इमरजेंसी में पांच रोगी भर्ती किए गए।घुमनी बाजार के रहने वाले रोगी गोपाल (62) की सांस तंत्र की बीमारी से मौत हो गई।
उनका इलाज उर्सला में चल रहा था। लखनपुर के रहने वाले मनोज (48) को वायरल फीवर के बाद निमोनिया हो गया। परिजनों ने बताया कि सुबह अचानक तबियत बिगड़ी को चेस्ट हॉस्पिटल ले गए थे। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अफीम कोठी के रहने वाले सीओपीडी रोगी यूसुफ (80) की उर्सला में उपचार के दौरान मौत हो गई। सांस तंत्र के रोगी नौबस्ता के किशोर (55) को क्षेत्र के अस्पताल से हैलट रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण बढ़ता है। ऐसे में शहरी एहतियात बरतें।
संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर


