Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्वयं सेवी संगठन एवं स्व सहायता समूह की दीदियों को मिला सम्मान : NN81

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


*स्वयं सेवी संगठन एवं स्व सहायता समूह की दीदियों को मिला सम्मान*



      दुर्ग, 09 फरवरी 2024/ जिला पंचायत दुर्ग के सभागार में आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिला स्व-सहायता समूह की दीदीयों का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। कार्यशाला में सामाजिक कार्य में अहम भागीदारी करने वाले स्वयंसेवी संगठन एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 50 स्व-सहायता की दीदीयों उपस्थित रहीं। कार्यशाला में 12 क्लस्टरों से आए पदाधिकारी को सम्मानित किया गया और साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, मातृत्व वंदना योजना एवं शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारियां दी गई। 

     


स्व-सहायता समूह से ब्लाक मथुरा कलस्टर संगठन बोरी, झॉंसी की रानी कलस्टर संगठन पेण्ड्रावन, उजाला कलस्टर संगठन मुरमुंदा, ब्लॉक पाटन अराधना महिला कलस्टर संगठन दरबारमोखली, जय भवानी, कलस्टर संगठन जामगांव एम, श्रेष्ठ महिला कलस्टर संगठन जामगांव आर, उन्नति महिला कलस्टर संगठन सेलूद, ब्लॉक दुर्ग नारी शाक्ति महिला कलस्टर संगठन अण्डा, सुरभि महिला कलस्टर संगठन जेवरा, संस्कृति महिला कलस्टर नगपुरा, उन्नति कलस्टर संगठन एवं स्व-सहायता समूह दीदीयों सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes