Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में सायबर सेल धार एवं थाना नौगांव पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही : NN81

 धार  पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में सायबर सेल धार एवं थाना नौगांव पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जेतपुरा फाटे पर हुए जघन्य एवं सनसनीखेज हत्या के प्रकरण में पेरोल से फरार आदतन बदमाश गजानंद उर्फ गजा लोधा निवासी जेतपुरा को अवैध देशी कट्टे के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

 

धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 

 



धार ।  धार जिला पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा हत्या, डकैती, लूट व बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे इनामी/फरारी/स्थाई बदमाशों की धड़पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में धार जिलें के समस्त सी.एस.पी./ एस.डी.ओ.पी. महोदय, थाना प्रभारियों के साथ-साथ सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

      इसी तारतम्य में आज दिनांक 08.02.2024 को सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 217/2021 धारा 302, 341, 147, 148, 149 भादवि में माननीय न्यायालय धार द्वारा दिए गए पेरोल से फरार चल रहे इनामी बदमाश गजानंद उर्फ गजा लोधा निवासी जेतपुरा अपने घर पर आया हुआ है। 

      मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले व थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सविता चौधरी को सूचना से अवगत कराया गया। सायबर सेल धार एवं थाना नौगांव पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जेतपुरा फाटे के पास आरोपी  गजानंद उर्फ गजा उर्फ गज्जु पिता बद्रीलाल सुगालिया जाति लौधा उम्र 47 साल निवासी जेतपुरा थाना नौगांव जिला धार को घेराबंदी कर पकडा, टीम द्वारा आरोपी की जामा तलाशी लेते उसके पास 01 देशी अवैध कट्टा मिला, जिसका वैध लायसेंस मांगते नही होना बताया, जिस पर से आरोपी गजानंद के विरूद्ध थाना नौगांव में अपराध क्रमांक 61/2024 धारा 25(1) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।   

      आरोपी गजानंद लोधा को थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 217/2021 धारा 302, 341, 147, 148, 149 भादवि में नौगांव पुलिस द्वारा वर्ष 2021 में गिरफ्तार करके प्रकरण में धार जेल निरूद्ध किया था। जहां से आरोपी गजानंद को पारिवारिक समस्या के चलते माननीय न्यायालय धार द्वारा पेरोल दिया गया। आरोपी पेरोल की अवधि समाप्ति उपरांत उपस्थित न होकर फरार हो गया, जिस पर से प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार मिश्रा द्वारा दिनांक 22.08.2023 को आरोपी की गिरफ्तारी पर स्थाई वारंट जारी किया गया था। इसके अलावा आरोपी गजानंद लोधा पर थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 258/19 धारा 294, 323, 506, 324, 34 भादवि में भी फरार चलने से आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय धार से दिनांक 22.08.2023 को स्थाई वारंट जारी किया गया था। दोनो प्रकरणो में आरोपी गजानंद की गिरफ्तारी थाना नौगांव पुलिस द्वारा ली गई है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

1 गजानंद उर्फ गजा उर्फ गज्जु पिता बद्रीलाल सुगालिया जाति लौधा उम्र 47 साल निवासी जेतपुरा थाना नौगांव जिला धार 


जप्त मश्रुका का विवरण

1 01 नग देशी अवैध कट्टा कुल मश्रुका कीमती 10,000/- रुपये 


आरोपी गजानंद लोधा के विरूद्ध थाना नौगांव में पंजीबद्ध हत्या के अपराध का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-

        दिनांक 13.05.2021 को आरोपी गजानंद लोधा व उसके साथी आरोपियो द्वारा ग्राम जैतपुरा का रहने वाला राजेश रेवाटिया पिता भरतलाल रेवाटिया को पुरानी रंजिश के चलते जेतपुरा फोरलेन सड़क इंजायनिका फन पार्क के सामने लोहे की राड़, टामी व डंडे से प्राणघातक हमला करके मारपीट की, जिससे राजेश रेवाटिया की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जिस पर से आरोपी गजानंद लोधा व उसके साथी आरोपियो के विरूद्द थाना नौगांव में अपराध क्रमांक 217/21 धारा 302, 341, 147, 148, 149 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं प्रकरण में आरोपियो को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय धार पेश किया गया। उपरोक्त अपराध को माननीय न्यायालय द्वारा जघन्य व सनसनीखेज प्रकरण की श्रेणी में चिन्हित किया है, जो वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। 

      आरोपी गजानंद लोधा को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सविता चौधरी, उनि बी.पी. तिवारी, सउनि अरुण कुमार, प्रआर. दिनेश कौशल, आर. महेन्द्र, आर. प्रकाश व सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. सर्वेश सिंह सोलंकी, आर. बलराम भंवर, आर. अनिलसिंह बिसी, आर. रोहित नरगावे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


आरोपी गजानंद उर्फ गजा पिता बद्रीलाल लोधा निवासी जेतपुरा थाना नौगांव जिला धार का अपराधिक रिकार्ड

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1 नौगांव 305/2007 325, 323, 506, 34 भादवि

2 नौगांव 589/2010 294, 323, 506, 341, 148, 149 भादवि

3 नौगांव 833/2012 294, 323, 506 भादवि

4. नौगांव 274/2013 325, 323, 506, 34 भादवि

5. नौगांव 156/2015 341, 294, 506 भादवि

6. नौगांव 164/2015 323, 325, 506, 34 भादवि

7. नौगांव 258/2019 294, 323, 506, 324, 34 भादवि

8. नौगांव 176/2021 294, 323, 506, 34 भादवि

9. नौगांव 217/2021 147, 148, 149, 341, 302 भादवि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes