Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मृदुभाषी हड्डीरोग विशेषज्ञ जी डी सोनी बने सिविल अस्पताल आष्टा के बीएमओ : NN81

 मृदुभाषी हड्डीरोग विशेषज्ञ जी डी सोनी बने सिविल अस्पताल आष्टा के बीएमओ


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी



नगर में काफी दिनों से सिविल अस्पताल आष्टा में अव्यवस्थाओं को लेकर बार-बार मीडिया के द्वारा लिखा जा रहा था ड्यूटी डॉक्टर का न मिलना, मारिज को छोटी-छोटी बात में रेफर कर देना, दवाइयां उपलब्ध न होना । कुछ दिनों पूर्व ही डॉ सुरेश माहोर को बदलकर डॉक्टर गंभीर पटेल को सिविल सर्जन का चार्ज दिया गया था परंतु जो भी कारण रहा हो किंतु आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया ने अपने आदेश में परिवर्तन करते हुए मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल आष्टा

का प्रभार अस्थाई रूप से प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ  डॉ. डी. जी. सोनी जो की काफी समय से आष्टा में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं अपनी मधुर मुस्कान के लिए प्रसिद्ध है  को सौंप दिया। नागरिकों की अपेक्षा है कि श्री सोनी अस्पताल प्रशासन में अपनी कसावट लाकर व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes