Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम रेवाड़ा पहुचने पर मंडला विधायक एवम केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का हुआ जोरदार स्वागत : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से

9399424203


ग्राम रेवाड़ा पहुचने पर मंडला विधायक एवम केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का हुआ जोरदार स्वागत 



मंडला जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में मंडला विधानसभा से भारी बहुमतों से चुनाव जीतने वाली पूर्व राज्यसभा सांसद एवम वर्तमान केबिनेट पी.एच्.मंत्री संपतिया उइके के ग्राम रेवाड़ा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वंही मंत्री संपतिया उइके ने कहा

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है...ग्राम में आयोजित धन्यवाद सभा में मण्डला विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति सामाजिक संगठनों के मार्गदर्शन में जिले के विकास की नयी कार्ययोजना स्थापित कर जनमानस के भाव का ध्यान रखते हुए विकास कार्यों को गति देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की सरकार प्रदेश के नेतृत्व में विकास की नयी इबारत लिखी जायेगी। एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी का संकल्प वाक्य को हम धरातल में उतारेंगे। गांव, गरीब, पिछडे, वंचित, मातृशक्ति किसान, युवा, व्यापारियों के कल्याण और विकास के साथ-साथ जिले के हर संभव कार्य को समय सीमा में करना मेरी प्राथमिकता होगी। प्रदेश का नवगठित मंत्री मण्डल में मुझे जो स्थान मिला है उसके लिए मैं राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का अभार व्यक्त करती हूं साथ ही मण्डला विधानसभा की जनता जर्नादन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने में जिनका भी योगदान है उनके प्रति मैं हमेशा ऋणी रहूंगी। सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास, एवं सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ हम काम करेंगे और देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के लिए समर्पित भाव के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्य मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ के मतदाता कार्यकर्ता, मातृशक्ति, किसान, युवा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, पंच, ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes