खबर: कानपुर से लखनऊ के बीच चलेगी कम किराए वाली ई-बसें।
कानपुर के आजादनगर रोडवेज डिपो को इलेक्ट्रिक बसें बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये बसें प्रदेश में सबसे पहले कानपुर से लखनऊ के बीच चलेंगी। इनका किराया तो अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन खर्च कम होने की वजह से किराया कम ही रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कानपुर को रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। आजादनगर डिपो में पहले चरण में 50 बसें बनाई जाएंगी।वायु प्रदूषण के खतरे और डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा दे रहा है। कानपुर के वर्कशॉप में पहले ही बीएस-सिक्स मॉडल की बसें तैयार की जा रही हैं। इनके संचालन के लिए डीजल जरूरी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस समस्या से निपटने के लिए ई-बसों के संचालन पर जोर है। शहर के मार्गों पर तो ई-बसें पहले से चल रही हैं। इनके चार्जिंग स्टेशन भी डिपो के अंदर बने हुए हैं। अब रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। रोडवेज के अधिकारियों ने आजादनगर डिपो का चयन किया है। यहां 50 बसें बनेंगी।
संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

