Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पोड़ी उपरोड़ा के लाल घाट के पास दुर्घटना में हुए घायल गौ माता का किया गया उपचार, गौ सेवकों ने इ रिक्सा कि मदद से गौ को पहुंचाई पशुचिकित्सालय : NN81

 छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा

नानक राजपूत



पोड़ी उपरोड़ा के लाल घाट के पास दुर्घटना में हुए घायल गौ माता का किया गया उपचार, गौ सेवकों ने इ रिक्सा कि मदद से गौ को पहुंचाई पशुचिकित्सालय। 

छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस कि सरकार ने सड़क पर घूम रहे मवेसीयों को सुरक्षित करने के लिए गोठान कि व्यवस्था कि थी लेकिन आज वह लचर साबित होती नजर आ रहि, वर्तमान मे भाजपा सरकार ने मवेशियों के लिए अन्य सुरक्षा योजना लागू कि हैँ लेकिन उसका सही क्रियान्वयन पंचायत के अधिकारी नहीं कर रहे वजह यही हैँ कि गाय आज भी लावारिस हालात मे सड़क पर घूमते नजर आते हैं और आये दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। गाय कि दुर्घटना के साथ साथ आम नागरिक भी दुर्घटना ग्रसित हो रहे। 



बीते दिनों पोड़ी उपरोड़ा के लाल घाट के पास एक गाय कि सुबह सड़क दुर्घटना मे पैर टूट गई, गाय दिन भर तड़पती रहि लेकिन आने जाने वाले लोगो को सड़क पर तड़पती गाये पर नजर नहीं पड़ी वही गौ सेवकों को जानकारी मिली व तत्काल इ रिक्सा कि व्यवस्था कर उस गाय को पशु चिकित्सालय लाया गया जहाँ उपस्थित डॉक्टरो द्वारा घायल गाये का ट्रीटमेन्ट किया गया और टूटी हुई पैर मे पक्का प्लास्टर और बोन प्लेटिंग कर एलाइनमेन लगाया गया।


 फिलहाल ऐसे कई गाय हैं जो दुर्घटना का शिकार होने के बाद उपचार से वँचित रह जाते हैं और तड़पते हुए अपना दम तोड़ देते हैं शासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इनकी व्यवस्था कि जाए ताकि सड़क पर ऐसे लावारिस पशु ना विचरण कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes