Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर के गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत के तहत नवीनीकरण के लिए शिलान्यास : NN81

  खबर : कानपुर के गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत के तहत नवीनीकरण के लिए शिलान्यास।



आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत के तहत

चयनित गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशनों के रेनोवेशन

कराए जाने के लिए शिलान्यास करेंगे।

इन दोनों स्टेशनों पर आने वाले समय में यात्री सुविधाएं

बढ़ाई जाएंगी। इस वर्ष के अंत तक दोनों स्टेशनों को

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाना है। यहां से

कई सुपर फास्ट ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।

सुबह करीब 11 बजे करेंगे शिलान्यास

रेलवे की ओर से गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के कार्यों की

डेडलाइन सितंबर है, जबकि अनवरगंज स्टेशन के

लिए दिसंबर तक का समय दिया गया है। प्रधानमंत्री

वर्चुअल तरीके से शिलान्यास करेंगे। उसके लिए स्टेशनों

पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सांसद,

विधायक समेत कई जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes