Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनाश्रय ( वृद्धाश्रम ) एवं पक्षी घर की शुरुआत : NN81

 *▪️जनाश्रय ( वृद्धाश्रम ) एवं पक्षी घर की शुरुआत*


*▪️महाशिवरात्रि को "श्री एकनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर" का भूमि पूजन*


*▪️ पूर्ण जन सहयोग से निर्मित हो रहा यह सेवा प्रकल्प*


धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 





*कुक्षी।* पंचमुखी माँ गायत्री के आशीर्वाद से क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सेवा प्रकल्प को संकल्प लेकर जन सहयोग से आगे बड़ेंगे। यह प्रकल्प माँ गायत्री सरोवर वेयर हाउस के पीछे पोस्टमार्टम रूम के पास जन सहयोग से विगत समय समतल किए गए परिसर में शुरुआत होगा।

उक्त विचार "जनादेश सरकार" सोमेश्वर पाटीदार ने व्यक्त किए।


उपरोक्त परिसर में निराश्रित बुजुर्गो की सेवा हेतु जनाश्रय ( वृद्धाश्रम ) बनेगा और पक्षियों हेतु सुविधाजनक पक्षी घर ( टावर ) भी बनाया जायेगा।

जिसे हम आगामी दिनांक: 08 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उक्त परिसर में "श्री एकनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर" का भूमि पूजन कर शुरुआत करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes