Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आर्थिक तंगी के चलते दुकानदार ने परिवार समेत की आत्महत्या : NN81

 खबर: आर्थिक तंगी के चलते दुकानदार ने परिवार समेत की आत्महत्या



कानपुर में बड़ी घटना सामने आई है। चकेरी के कांशीराम कॉलोनी में आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने परिवार समेत आत्मघाती कदम उठाया। दुकानदार अर्जुन (40) ने परिवार समेत आत्महत्या कर ली। घटना में पत्नी निशा (35) व बेटी आशनी (5) की मौत हो गई। जबकि अर्जुन को गंभीर हालत में पुलिस ने कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर अर्जुन को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि अर्जुन जायसवाल कई सालों से कांशीराम कॉलोनी में रह रहा है। रविवार रात 11 बजे वह दुकान बंद कर घर आया था। सोमवार दोपहर तक घर का दरवाजा न खुलने से पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसपर मौहल्ले के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। घर के अंदर का नजारा देख पुलिस दंग रह गई। अर्जुन खून से लथपथ बाथरूम के पास पड़ा था वहीं पत्नी व बेटी का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। शवों पर चादर पड़ी थी। वहीं पंखे पर साड़ी का फंदा भी लगा मिला। पुलिस को अर्जुन के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आर्थिक तंगी के चलते परिवार समेत आत्महत्या की बात लिखी है। अर्जुन ने अपने बांए हाथ की नश काटी है। साथ शरीर में कई जगह चाकू के निशान हैं। अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes