Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत जोड़ो यात्रा का जगह जगह स्वागत कटघोरा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन : NN81

 कटघोरा, छत्तीसगढ़


भारत जोड़ो यात्रा का जगह जगह स्वागत कटघोरा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन



राहुल गांधी के भारत न्याय यात्रा के तहत भारत जोड़ो यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक की यात्रा  की काफिला आज कोरबा से होकर कटघोरा से पोड़ी उपरोड़ा में स्वागत जगह जगह पर हुआ वही आज भारतीय जनता के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समजीत सिंह, डाकेश्वर शुक्ला, अनुराग दुलहनी, जिज्ञासु जयसवाल, पियूष गर्ग, रूपेश डिक्सेना, मनदीप जयसवाल, विवेक सिंह, अतुल जयसवाल, कमल, सतनाम सैनी, आयुष  जयसवाल, जित्तू शर्मा, आदित्य साहू , साकेत वर्मा, सौरभ, अजय दुबे, कादिर, आदि शामिल थे।साथ ही जय श्री राम और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी लगाए जिसमे पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर हस्पिटल परिसर के अंदर रहने को कहा वही कांग्रेस के कार्यकर्ता भी स्वागत के कड़ी में कटघोरा के चौक शहीद वीर नारायण चौक पर मंच के माध्यम से स्वागत का आयोजन किया था पर कांग्रेस के युवराज ने अमर शहीद वीर नारायण जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किए बिना ही आगे निकल गए साथ ही मंच बहुत ही छोटे होने के कारण राहुल गांधी असुरक्षित महसूस करते हुए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के कार्य से निराशा का सामना करते हुए राहुल गांधी का काफिला जो की बहुत ही कम समय कटघोरा के लोगो को देते हुए पोड़ी के बरपाली स्थित आयोजन स्थल पर समय दिया जहां वहा के कार्यकर्ताओं के द्वारा राहुल गांधी से मिलने के लिए काफी आशा के साथ जोर शोर के साथ लोग बाग पहुंचे नही रोक पा रही थी पुलिस प्रशासन। भोजन व्यवस्था ऐसी थी की कार्यकर्ता अपास में उलझे हुए थे। महिला कार्यकर्ताओं को बेहत परेशानियों का सामना करना पड़ा भोजन को लेकर। कार्यकर्ताओं में व्यवस्था को लेकर हड़बड़ाहट सा नजर आने लगा। जिसके तुरंत पश्चात ही राहुल गांधी का काफिला आगे पोड़ी उपरोड़ा की ओर आगे बढ चला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes