Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ज्यादा से ज्यादा और त्रुटिरहित फार्म भरने मे सहयोग करें कार्यकर्ता : NN81

 कोरबा - *ज्यादा से ज्यादा और त्रुटिरहित फार्म भरने मे सहयोग करें कार्यकर्ता- किशन साव*



 भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता किशन साव ने महतारी वन्दन योजना का लाभ लेने हेतु प्रत्येक ग्राम सचिवालय मे एक एक कार्यकर्ता सहयोगी के रूप मे उपलब्ध रहने की बात कही ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने त्रुटिरहित फार्म भरा जा सके।

श्री साव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह पूरा करती है और प्रदेश की भाजपा नित विष्णुदेव सरकार ने मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमारी माताओं व बहनों को सशक्त करने की दिशा में एक और बड़ी घोषणा को पूरा किया है, इससे प्रदेश की मातृशक्तियों को हर महीने एक हजार और साल में 12 हजार रूपए मिलेंगे।

उन्होंने मातृशक्तियों से अपील की है कि अपने परिवार, मोहल्ले व आसपास के लोगों को भी मोदी जी की गारंटी का लाभ लेने के लिए जागरूक करें। ज्यादा से ज्यादा और त्रुटिरहित फार्म भरें ताकि योजना के लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे इसके लिए प्रत्येक ग्राम सचिवालय मे एक एक कार्यकर्ता बतौर सहयोगी के रूप मे सहयोग करने हेतु आह्वान किया और उन्होनें क्षेत्र की विवाहित महिलाओं से भी अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी किया गया फार्म हर ग्राम पंचायत में उपलब्ध है, इसके अलावा आनलाइन फार्म भरने की भी सुविधा है, अपने नाम, पते, मोबाइल नंबर, खाता नंबर, आईएफएससी कोड समेत पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें,


अगर किसी दूसरी जगह पर फार्म भरवा रहे हैं तो भी हर बिंदू को ध्यानपूर्वक पढे, उसके बाद ही जमा करें, माताएं एवं बहनें अपने चालू बैंक खाते के नं. फार्म में अंकित करें,ताकि बाद में राशि मिलने में किसी तरह की तकनीकी समस्या का सामना करना न पडे। निवास एवं विवाहित प्रमाण पत्र के लिए सरपंच द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र भी मान्य होंगे। सरकार द्वारा फार्म भरने की प्रक्रिया को बेहद सरलीकरण किया गया है। किसी भी तरह की परेशानी आने पर जिला स्तरीय हेल्प लाईन नं. 07759-9468931 पर फोन कर मदद ले सकते हैं। जिला प्रशासन तत्काल शिकायतों पर संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही कर मदद करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes