*6 मार्च को कांग्रेस केे युवा नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा बदनावर पहुॅचेगी,जो स्थिति आज कांग्रेस की है वह कभी भाजपा की थी विधायक शेखावत*
धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया
बदनावर। 6 मार्च को कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा बदनावर पहुॅचेगी। न्याय यात्रा के दौरान गजानंद नगरी में आमसभा भी होगी। सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को विधायक कार्यालय पर बैठक संपंन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एआयसीसी सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा थे। विशेष 1अतिथि पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल, विधायक प्रताप गेवाल, पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा, जिलाध्यक्ष कमलकिषोर पाटीदार, हरिनारायणसिंह पंवार, मनोज गौतम, देवास जिलाध्यक्ष मनोज राजानी, रमेशचंद्र देव, कोकसिंह पंवार, जिपं सदस्य अशोक डावर, सुनिल सांखला, धनश्यामसिंह डोडिया, बद्रीलाल पाटीटार, निरंजनसिंह पंवार, देवेन्द्र पाटीदार धरमपुरी, कैलाश झाखड मनावर, महिला कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष मैना मारु, विनोद इंदुलकर, सुभांगना राजे थे। बैठक की अध्यक्षता विधायक भंवरसिंह शेखावत ने की।
संगठन सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को सभा को ऐतिहासिक रुप देने का काम कार्यकर्ताओं का है। जिले से अधिकाधिक लोग सभा में शामिल हो यही हमारा उदेश्य है। भाजपा जो विकास की बात करती है उसकी नींव तो कांग्रेस ने ही रखी थी। एक दिन में सडके नहीं बनी, एक दिन में डेम नहीं बने, एक दिन में इतने अस्पताल नही बने, किसी भी काम की तैयारी में समय लगता है। गरीब के कच्चे मकान से पक्के मकान बनाने की योजना कांग्रेस ने ही बनायी थी। राहुलजी देश की जनता को न्याय दिलाने हेतु गरीब के घर में सो रहे है। गरीब के साथ खाना खाते है। लोगों की पीडा समझ कर समाधान करते है। राहुलजी न्याय यात्रा को लेकर बदनावर पहुॅच रहे है। उनका स्वागत एतिहासिक भीड के साथ होना चाहिए।
विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि समय बदलता है। जो स्थिति आज कांग्रेस की है वह कभी भाजपा की थी। हम सब मिल कर देश को बचाने की दिशा में आगे बढेगे। हमारा देश व संविधान बचा रहे यही न्याय यात्रा का उदेश्य है। राहुलजी भी उसी दिशा में कार्य कर रहे है। राहुलजी की सभा का लाभ कॉन्ग्रेस को लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा। राहुलजी के स्वागत का अवसर हमे मिला है।
बैठक को पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, विधायकद्वय सुरेन्द्रसिंह बघेल, प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा, मनोज गौतम सहीत कई वक्ताओं ने भी मार्गदर्शन किया गया। स्वागत उदबोधन जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने दिया। बैठक में परितोश सिंह राठौर, दिलीप निनामा, संजय भुरिया, अमित जैन, मनीश बोकडिया, अभिशेकसिंह राठौर, अतुल बाफना, जिम्मी बना, देवपालसिंह जादव, राजेष राठौड, एसआर गोयल, दीपेन्द्रंिसंह राठौर, जगदीश बना, अश्विन पाटीदार, पवन जैन, निर्भयसिंह, देवा अरड, अजित गणावा, मनोहर मकवाना, अशोक भुरिया सहीत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद थे। संचालन महेश पाटीदार ने किया। आभार बुथ प्रभारी मुकेश होती ने माना। कुलदीप इंदौरा व अन्य नेताओ ने आमसभा स्थल का मुआयना किया । जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।
1 मार्च को धार में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी -
कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने बताया कि राष्ट्रीय नेता राहुलजी की सभा बदनावर में गजानंद नगरी में दोपहर में होगी। सभा की तैयारियों को लेकर कार्यकताओं की बदनावर में दो बैठक हो चुकी है। राहुलजी की सभा में जिले की अन्य तहसीलों से भी कार्यकर्ता पहुॅचेगे। सभा की तैयारियों को लेकर 1 मार्च का धार में कांग्रेस कार्यालय बस स्टेंड पर कार्यकर्ताओं की बैठक में आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व सोंपा जाएगा। बैठक में प्रमुख रुप से एआयसीसी सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, पूर्व मंत्री सज्जनसिह वर्मा, एवं प्रदेश के वरिश्ठ कांग्रेस नेता व धार जिले में कांग्रेस के सभी विधायक भी मैाजूद रहेगे।

