Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

24 मार्च 2024 को श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज का जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोचार के साथ पुष्पो की होली के साथ मनाया जाएगा : NN81

 24 मार्च 2024 को श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज का जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोचार  के साथ पुष्पो की होली के साथ  मनाया जाएगा ।



24 लाख गायत्री मंत्र  का जाप होगा।


संवाददाता :-हर्ष पाटीदार 


स्थान:- मनावर, मध्यप्रदेश। 


विओ :-

श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज ,श्री अम्बिका आश्रम, श्रीबालीपुरधाम में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की  प्रतिपदा के दिन  अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का चतुर्थ सम्मेलन संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज की प्रतिमा के समीप दीप प्रज्वलित कर पुष्प  माला  पहनाई  गई।  वरिष्ठ ब्राह्मणों को मंचासीन  किया। सभी  ब्राह्मणो का स्वागत सत्कार किया  । बाबा जी के परम शिष्य श्री योगेश जी महाराज एवं सुधाकर जी महाराज के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री श्री योगेश जी महाराज ने  गुरुर ब्रह्मा:, गुरुर विष्णु : मंत्र बोलकर  कार्यक्रम  प्रारम्भ  किया।  उन्होने  आगे बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप सभी को हिंदू राष्ट्र की  अक्षुण्णता बनाए रखने की आवश्यकता है ।क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ,सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, तात्या टोपे ,रानी लक्ष्मीबाई के कर्तव्यो  को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र की परिकल्पना को सदैव जीवित रखना है। श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज के 104 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह बैठक हुई। दिनांक 16 से 24 मार्च तक  नौ दिवसीय  जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा।  बैठक  मे  आत्म कल्याण की बात भी कही। युवाओं को आध्यात्मिक कार्य में अधिक  से अधिक जोड़ने का  लक्ष्य रखा गया। कष्टभंजन मंदिर बोधवाड़ा में बाबा जी की मन्सा  के अनुरूप  बना।  प्रत्येक व्यक्ति की समस्या   हनुमान  जी के दर्शन  करने से शीघ्र  ही दूर हो जाएंगी। धोती , चोटी ,जनेऊ एवम सोल्या का महत्व भी समझाया गया।  सद्गुरु सेवा समिति के जगदीश पाटीदार ने बताया कि भोजन व्यवस्था में खरगोन की टीम युवाओं की जिम्मेदारी के साथ ,धार से 200 युवा कार्यकर्ता, मनावर से 400 ,सिंघाना से 40 जोड़े विप्रवर ,आचार्य वर तथा 21 गांवो के  विप्र वर इसी तरह भोजन व्यवस्था  मे  सहयोग  देंगे।लगभग 500 ब्राह्मण उपस्थित थे। । दुर्गा चालीसा का सवा लाख पाठ,हनुमान चालीसा का   सवा लाख पाठ, 24 लाख गायत्री मंत्र एवम  जप अनुष्ठान  एवम श्रीदुर्गाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम् का पाठ होगा। श्री योगेश पांडे द्वारा  विगत  पांच  वर्षो  से दुर्गा सप्तशती के पाठ की ऑनलाइन नि:शुल्क सीखाने की व्यवस्था की है जिसमे  मातृ  शक्ति  एवम  पुरुष  वर्ग  भी सीख रहे है। रविन्द्र  शर्मा  , मुकेश  मेहता, योगेश जोशी एडवोकेट महेश्वर, रोहित शुक्ला ब्रह्ममण समाज ईकाई अध्यक्ष, विश्वदीप  मोयदे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  मंडलेश्वर,  कथावाचक दामोदर मोयदे खरगोन,पीयूष जोशी ,आनंद स्वरूप मलतारे उपस्थित  थे।कार्यक्रम  का संचालन  रविंद्र आचार्य  ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes