विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
संवाददाता गजेंद्र औदिच्य
स्लगन --मार्गो की समस्या से विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत करा सड़क निर्माण के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई।
गंजबासौदा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में जिन मार्गों की समस्या जनता के द्वारा सामने रखी गई थी उन समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को अवगत कराया जन समस्याओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का निरंकरण करने हेतु उन मार्गों को 15 करोड रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई है जिनमें निम्नलिखित सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा करारी से भिदवासन मार्ग गजनई से इमला धाम गजनई से बालरा कला मार्ग मनोरा हैदरगढ़ से बसिया गाजर मार्ग हैदरगढ़ से मृगनाथ मंदिर धाम मार्ग मंदिर पूरा गोसाई से मंगल आदिवासी के घरों तक NH 146 बागरौद से विजयपुर मार्ग घटेरा से रामपुर मार्ग धर्म कांटा सिद्धेश्वर मंदिर वैष्णो गार्डन मार्ग हरदू खेड़ी तक के मार्गों के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है क्षेत्र की जनता ने सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृत मिलने पर विधायक हरि सिंह रघुवंशी का आभार माना।

