प्रवीण कुमार
कटघोरा/छत्तीसगढ़
जीत हुआ लोकतंत्र का, छत्तीसगढ़ में खिला कमल
आज एक बार फिर लोकतंत्र विजय हुआ, पार्टी कोई भी जीते, जीत तो लोकतंत्र की ही होता है। छत्तीसगढ़ में हुए चुनावी जंग का नतीजा आज आ गया जिसमे कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा सीट के लिए 17 तारीख को हुए मतदान के पश्चात आखिर कार आज नतीजा सामने आ गया चुनावी इस जंग के मैदान में कड़ी मेहनत, काफी उतार चढ़ाव आने के बाद आज परिणाम जब सामने आया तो लोगो को अपने चुनाव का परिणाम का खुशी देखते ही बन रहा था जगह जगह पटाखे, ढोल,ताशे, डी जे का आवाज चारो तरफ सुनाई देने लगा कटघोरा विधानसभा में प्रेमचंद पटेल ने बाजी मार दिया, अपने प्रतिद्वंदी पुरषोत्तम कंवर को 17234 वोटो से पराजित कर दिया। जिसमे मोदी जी नाम और काम दोनो ने ही आज एक बार फिर कमल का फूल छत्तीसगढ़ में खिला दिया।

