Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर : NN81

 प्रवीण कुमार

ढेलवाड़ीह/कटघोरा

छत्तीसगढ़


अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर



ऐसे तो पूर्व में भी कई बड़े बड़े हादसे जो की ढेलवाड़ीह करघोरा बाईपास रोड में अक्सर होता आ रहा है बावजूद इसके रोड सतर्कता अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव रोकथाम, अन्य मामलों में इस रोड में अब भी कमी नहीं आ पाया मामला आज दिनांक 18/12/2023 का है दो बाइक सवार तेज रफ्तार से कटघोरा की ओर से ढेलवाड़ीह बाईपास की तरफ आ रहे थे रफ्तार इतनी तेज थी मोटरसाइकिल की गति पर नियंत्रण नहीं कर पाए और सामने से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को ही टक्कर मार दिए जिससे की उक्त व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है, घटना स्थल पर जल्द ही भीड़ एकजुट हो गए और तत्काल 112 को सूचना दिया गया,गंभीर अवस्था में उक्त व्यक्ति का पहचान विजय यादव निवासी  ढेलवाड़ीह का बताया गया साथ ही आसपास के लोगो के द्वारा भी बताया गया की मामला ड्रिंक एंड ड्राइव का है फिलहाल तो विजय यादव को हास्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया है पर मौके पर उपस्थित लोगो की माने तो अधिकतर तेज रफ्तार, और ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला अक्सर देखने को मिलता है अलावा इसके अक्सर रोड में राखड़ की गुब्बारे, धूल डस्ट भी रोड पर उड़ते नजर आते है जिससे की सामने आने वाला वाहन या रास्ता भी नही दिखाई देता, जिससे की रोड पर पैदल चलना भी दुर्भर सा प्रतीत दिखाई पड़ता है अब ऐसे में क्या तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे घटनाओं कैसे काबू किया जा सकता है या इन घटनाओं पर लगाम लगाने के यातायात पुलिस विभाग द्वारा क्या ठोस कदम उठाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes