Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पांच दिवशीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता जी द्वारा कठपुरवा स्टेडियम में हुआ : NN81

 *पांच दिवशीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता जी द्वारा कठपुरवा स्टेडियम में हुआ*


*चिरंजीवी दुबे सोनभद्र की रिपोर्ट*



आज पूर्व नियोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड कर्मा में स्थित कठपुरवा स्टेडियम में निर्धारित समय पर भाजपा जिलाअध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेंद्र दत्त द्विवेदी जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम संचालन अनिल सिंह महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने किया नमो कबड्डी प्रतोयोगिता में जनपद की 14 टीमो ने अपना नामांकन किया। जो इस प्रकार टीम व कप्तान

खैरपुर ए से सुरेंद्र कुमार पटेल, खैरपुर बी से शैलेश कुमार, परही से सतेंद्र कुमार, साईनाथ होलिस्टिक हॉस्पिटल हिन्दुआरी से अतुल कुमार सिंह, शिवखरी से विनोद पटेल, सरौली से रोहित गिरी, कुशी से अमित कुमार, कठपुरवा ए से सूरज, कठपुरवा बी से सुजीत, कठपुरवा सी से हिमांशु, मदार ए से बृजेश, मदार बी से सनी कुमार, जोगिनी से संतोष पटेल, महोखर से गोलू, इत्यादि व रेफरी आशीष पटेल, राकेश सिंह, आनंद दीक्षित, विनोद यादव एवं संचालन लालचंद्र वर्मा द्वारा किया गया।



नंदलाल गुप्ता जिलाअध्यक्ष भाजपा मुख्यअतिथि ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुये बताया की नमो कबड्डी प्रतियोगिता जनपद के प्रत्येक विकासखंड में आयोजित करवाया जायेगा। जिसका नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेलो इंडिया के तहत अपने प्राचीन 

खेल को बढ़ावा देने के लिये देश के समस्त जनपदों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।


यादवेंद्र दत्त द्विवेदी जिला अध्यक्ष  भाजपा किसान मोर्चा ने बताया कि किसान मोर्चा द्वारा सम्पूर्ण भारत के प्रत्येक राज्य के समस्त जनपदों में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिसमे जनपद की विजेता टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया जाना सुनिश्चित है। सोनभद्र जनपद में जनपद स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कठपुरवा स्टेडियम में किया गया है। जिसमे जनपद की 32 टीम सहभागिता कर सकती है। अध्यक्ष जी ने आवाहन किया कि इक्षुक खिलाड़ी अपना नामांकन मनोज कुमार दीक्षित खेल निरीक्षक के पास करवा सकते है। आयोजक कमेटी नमो कबड्डी के जिला संयोजक राजेश मिश्रा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, स्वागत संयोजक गोपाल सिंह वैद्य घोरावल विधानसभा प्रभारी, मॉनिटरिंग सेल संयोजक दिलीप चौबे जिला उपाध्यक्ष,  स्वागत संयोजक मीनू चौबे जिला उपाध्यक्ष, स्थल संयोजक ई. अभयकांत दुबे जिलामंत्री, डॉ प्रसन्न पटेल वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, प्रीति वर्मा, रामप्रवेश यादव, बलेंद्र सिंह पटेल जिला कार्यसमिति सदस्य, बृजेश पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष, विपिन मिश्र मण्डल अध्यक्ष कर्मा, संतोष पटेल मण्डल उपाध्यक्ष घोरावल, कमलेश पाण्डेय, सूर्यदेव पाण्डेय, अर्पित दुबे रहे। कार्यक्रम में प्रमुखरूप से दयाशंकर पाण्डेय प्रभारी कर्मा मण्डल भाजपा, धर्मेंद्र शर्मा कर्मा मण्डल अध्यक्ष भाजपा, उदय नाथ मौर्य जिला उपाध्यक्ष भाजपा, अंकुर सिंह मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, धर्मेंद्र सिंह इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी ई. प्रकाश पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes