Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महाविद्यालय में थाना स्टाफ के द्वारा जन चौपाल लगाया गया : NN81

 संवाददाता पारस ताम्रकार धमधा दुर्ग से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग  श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशनुसार एवं अति पुलिस अधीक्षक  श्री अनंत साहू   के मार्ग दर्शन में थाना धमधा के चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय में थाना  स्टाफ के द्वारा जन चौपाल लगाया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य एवं श्रीमान संजय पुंडीर अनुविभागी पुलिस अधिकारी धमधा एवं  थाना  प्रभारी अम्बर सिंह  उपस्थित  थे


  साइबर जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर प्रहरी के बारे में कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को साइबर क्राइम से होने वाले अपराध एवं उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई  विभिन्न प्रकार से हो रहे साइबर फ्रॉड के बारे मे जानकारी देकर सतर्क रहने हेतु दिशा निर्देश दिया गया थाना के द्वारा बनाये गये साइबर प्रहरी what's app ग्रुप में  कॉलेज के सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को जोड़ा गया |

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में प्रश्न पूछे गए जिनका बारे में भी बताया गया कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइए दी गई|

उपस्थित सभी सभी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को को किसी भी प्रकार की घटना या अपराध के बारे में तत्काल पुलिस थाना के शासकीय नंबर एवं डायल 112 में फोन कर सूचित करने हेतु निर्देश दिया गया|महिला संबंधी अपराध में बिना भय डर के थाने में सूचना देकर अपराध दर्ज करने हेतु बताया गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes