Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जीतू पटवारी का नगर कांग्रेस पोलायकला के द्वारा किया भव्य स्वागत : NN81

 जीतू पटवारी का नगर कांग्रेस पोलायकला के द्वारा किया भव्य स्वागत


पोलायकलां/शाजापुर (मनोज विजयवर्गीय)



बाबा महाकाल के दर्शन के बाद जीतू पटवारी का अमलाय चेक पोस्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश दीक्षित नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार आतिशबाजी करके भव्य स्वागत किया गया। मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर पटवारी का स्वागत किया। वहीं इस स्‍वागत को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि ‘ कांग्रेसजनों के उत्साह से अभिभूत हूँ। आप सभी का जोश और संगठन के प्रति कर्मठता के साथ  मिलकर कार्य करके प्रदेश में नई गाथा लिखी जायेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा मुझ पर जो विश्वास जता करके प्रदेश की कमान सौंप गई है। उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कमलनाथ जी से ले करके सभी वरिष्टों का साथ निश्चित ही मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड्गे जी व राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा मध्यप्रदेश में नौजवान पीढ़ी को आगे बढ़ा करके एक सकारात्मक का संदेश देने का काम किया गया है कांग्रेस हमेश भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। मध्यप्रदेश की जनता ने जो जनादेश दिया उसे स्वीकार करते हुए हम कहीं ना कहीं जनता के मुद्दे को सड़क से लेकर के सदन तक उठाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।बता दे कि जीतू पटवारी आज  कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे अमलाय चेक पोस्ट पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes