Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस परिवार कल्याण योजना "धृति" के संबध मे आयोजित किया गया एक दिवसीय सम्मेलन : NN81

 *पुलिस परिवार कल्याण योजना "धृति" के संबध मे आयोजित किया गया एक दिवसीय सम्मेलन* 


*कार्यक्रम का उद्देशय पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को स्वरोजगार के संबध मे आत्मनिर्भर बनाना*



रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी


दिनांक - 13/12/2023 को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री  मयंक अवस्थी के निर्देशन में लर्निंग सेंटर पुलिस लाईन सीहोर मे *"धृति पुलिस परिवार कल्याण केन्द्र"* का आयोजन किया गया । 

*इसका मुख्य़ उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनना है* जिसमे महिलऐं बच्चियां अपनी प्रतिभा एवं कौशल को प्रदर्शित कर सकती है, उक्त कार्यक्रम मे पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चियों  को सिलाई, बु‍नाई, हैण्ड क्राफ्ट, हैण्डरप्रिन्टम कपड़े तथा कुकिंग इत्यादि के माध्याम से आत्मॉनिर्भर बनाने के लिये सहयोग एवम प्रोत्साहित किया गया । 


इन धृति पुलिस परिवार कल्याण केन्द्र के माध्यम से पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा बनाई गई सामग्री व उत्पादों की प्रदशर्नी भी पुलिस परिवार लगाएगा । 


 *उक्त कार्यक्रम मे विशेष अतिथि श्रीमती मानसी अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रही जिन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पुलिस परिवार की महिलाओं के लिये टैलेंट हंट आयोजित किया जाएगा* जिसके माध्यम से पुलिस परिवार की महिलाओं की छुपी हुई  प्रतिभाओं को उभारा जाएगा तथा विजेताओं को पुरूस्कृत किया जाएगा।


 *इस अवसर पर  रक्षित निरीक्षक श्रीमति   मिलन जैन सूबेदार श्रीमती प्राची राजपूत, श्री  अजय भिरे, उप निरी राहुल श्रीवास्तव सहित पुलिस परिवार की लगभग 60 महिलाऐं एवं बच्चियां उपस्थित रही ।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes