Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोरबा एसपी ने किया थाने का निरीक्षण : NN81

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 



कोरबा एसपी ने किया थाने का निरीक्षण



कोरबा एसपी ने बुधवार को बाकी मोगरा  थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक से अपराध और अपराधियों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। एसपी ने अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा।



इसके अलावा थाना परिसर स्थित बैरक आदि का निरीक्षण किया। एसपी जितेंद शुक्ला ने सबसे पहले कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक से दर्ज मामले व उन में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात, मैस आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ सफाई पर संतुष्टि जाहिर किया। संवाद



साथ ही साथ कोरबा एसपी ने थाना प्रभारी को सख्त आदेश दिया कि किसी भी प्रकार का नशा से संबंधित अवध कारोबार नहीं होना चाहिए ना ही जुआ सट्टा नहीं चलना चाहिए अगर ऐसा कुछ भी हो रहा है तत्काल कार्यवाही करें और कोई भी शिकायत एसपी ऑफिस तक नहीं आनी चाहिए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes