*एच. डी. एफ. सी. बैंक रक्तदान शिविर सम्पन्न*
धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया
बदनावर। एच डी एफ सी बैंक द्वारा जिला भोज अस्पताल की ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। दो महिलाओ ने भी रक्तदान किया। नगर के आदित्य जैन सेनापति ने 31 वी बार रक्तदान किया। शिविर में बैंक के ग्रहको व नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर जी यादव व नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने किया। मोहन सिंह ठाकुर व पीयूष जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। किया।इस अवसर पर नगर परिषद से नितिन शर्मा, बैंक के अधिकारी मोहन सिंह ठाकुर,फारुख मोहम्मद, पीयूष जोशी,शोएब कुरेशी,भावेश बैरागी,सचिन गोयल,मनोज मकवाना,अर्पित पाटीदार,हेमन्त पॉवर, अनिल वसुनिया,चन्द्रपाल भाटी, उत्सव जोशी,अमरनाथ,जीवन बैरागी,प्रियम शर्मा,अतुल मिश्रा,रामचरण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शोएब कुरेशी ने किया। अंत मे ऑपरेशन मैनेजर मोहन सिंह ठाकुर ने आभार माना।

