Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

छत्तीसगढ़ सरकार ने नहीं जारी किए थे परीक्षा के रिजल्ट, अब युवाओं ने अपनी मांग को लेकर नई सरकार से गुहार लगाई : NN81

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 



छत्तीसगढ़ सरकार ने नहीं जारी किए थे परीक्षा के रिजल्ट, अब युवाओं ने अपनी मांग को लेकर नई सरकार से गुहार लगाई


एसआई भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आज युवाओं ने नई सरकार से गुहार लगाई है कि जल्दी से रिजल्ट की घोषणा की जाए।



कोरबा सरकारी नौकरी का हाल कैसा है ये किसी से भी छुपा नहीं है। पहले भर्ती नहीं निकलती, भर्ती निकल जाए तो कई सालों तक रिजल्ट नहीं आता। ऐसे ही सरकारी व्यवस्थाएं निरंतर चलती रहती हैं, चाहे वो किसी की भी सरकार हो। कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ में एसआई, सूबेदार, प्लाटून, कमांडर सब इंस्पेक्टर रेडियो, सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर सहित 975 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जैसे-तैसे करके परीक्षा हुई, फिर कुछ उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी हुए, अब सरकार रिजल्ट ही नहीं जारी कर रही है। इसे लेकर आज छात्रों ने रैली निकाली है।


इंटरव्यू दे चुके हैं अभ्यर्थी


 रैली निकालने वाले छात्रों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, प्लाटून, कमांडर सब इंस्पेक्टर रेडियो, सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर सहित 975 पदों के लिए हुई परीक्षा के नतीजे जारी नहीं किए जाने पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने अभ्यर्थियों ने बिलासपुर से रायपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस भर्ती परीक्षा के बाद 1378 अभ्यर्थी सितंबर 2023 में इंटरव्यू दे चुके हैं। इसके बाद से उन्हें और उनके परिवार को परिणाम की प्रतीक्षा है।



नई सरकार से हैं उम्मीदें

छात्रों ने कहा कि पिछली सरकार ने विभिन्न कारणों से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित नहीं किए, लेकिन अब प्रदेश की नई सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं, इसलिए विरोध नहीं कर रहे बल्कि सरकार से निवेदन कर रहे है हमे भी सरकार एवं जनता की सेवा करने का मौका दीजिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes