विश्व विकलांग दिवस पर जनपद शिक्षा केंद्र आष्टा में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र सीहोर के निर्देशानुसार कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र आष्टा में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ बी आर सी सी श्री तरुण कुमार बैरागी द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया सरस्वती वंदना श्री ज्ञान सिंह मेवाडा द्वारा की गई कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, ड्राइंग, म्यूजिकल चेयर रेस, 100 मीटर दौड़ एवं अन्य प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह राजपूत, विकासखंड सह समन्वयक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्री सीताराम वर्मा, श्रीमान मूंदड़ा जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया सभी प्रतिभागियों को एम आई एस श्रीमति प्रतिमा भावक द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिए गए कार्यक्रम में बीएसी श्री मनोहर विश्वकर्मा, श्री देव जी मेवाड़ा, श्री मनोज विश्वकर्मा, श्री फूलचंद सांकले श्रीमती शालिनी सारसिया जनशिक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, रजनीकर महेश्वरी, धर्मेन्द्र ठाकुर, अके सिंह ठाकुर, केदार सिंह परमार,लखन लाल जोमर,विनोद परिहार , कैलाश परिहार, राकेश परमार,राजेश,सुरेन्द्र, रविन्द्र ने सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार लेखापाल श्री हरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया

