छत्तीसगढ़ पोंडी उपरोड़ा
रिपोर्ट :- नानक राजपूत
बंदर का आतंक, 5 व्यक्तियों को काटा, उपचार जारी
अभी अभी पोंडी उपरोड़ा में कुत्तों के काटने के मामले थमे ही थे कि बंदरों का आतंक शुरू हो गया. मौसम में बदलाव आने के कारण जंगली क्षेत्रों मे अधिक ठंड पड़ रही है, जिससे जंगलो से बंदरों का पलायन ग्रामीण क्षेत्र की ओर होने लगा है. ऐसे मे घरों की छत और सड़क पर भी बंदरों की संख्या भारी तादाद देखने को मिल रही है, ऐसे मे ग्रामीणों पर भय का महौल छाया हुआ है, बंदरो कि समुँह से एक बंदर का बच्चा भटक क़र पोंडी के मोहल्लो मे काफ़ी दिनों से भ्रमण क़र रहा है, जहा चाहे वहा बैठा रहा जिसके चाहे उसकें गोद मे खेल रहा, कही किसी के बाइक मे सवार होकर घूम रहा तो किसी के दुकान मे खाने का समान उठा रहा, ऐसा नहीं कि ग्राम वासी इसे प्यार नहीं दे रहे, हर कोई इस बंदर कों खाने कि सामग्री देने के साथ बाइक पर भी बैठा रहे, यह बंदर क्षेत्र मे कौतुहल का विषय बना हुआ है, बंदर के बच्चे कि मासूमियत ने सबको रिझा लिया, लेकिन किसी कों ये पता नहीं कि वही मासूम दिखने वाला जानवर उन्ही का शिकार क़र लेगा क्युकी आखिर कार वह एक जानवर ही है
इस बंदर ने ऐसे आतंक मचाया कि बूढ़े बच्चे कों काटने लगा, घायल गोपाल ने बताया वह बंदर उसके बाइक पर सवार हो गया और साथ मे घूमने लगा कुछ समय तक घुमा और उसे केले भी खिलाये लेकिन उसी बंदर ने मौका देख गोपाल कों ही काट लिया, वही मुकेश ने भी सहानुभूति दिखाते हुए बंदर कों बिस्किट खिलाना चाहा लेकिन बंदर ने मुकेश के हाथ कि भुजा कों ही काट लिया,, बताया जाता है कि बंदर के काटने से 5 व्यक्ति घायल हो गए, घायलों कों बंदर के काटने पर समुदाईक स्वास्थ्य केंद्र पोंडी उपरोड़ा मे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया है, फिलहाल सभी का उपचार जारी है, और इस आतंकी बंदर कि तालास जारी है।


