Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आष्टा ब्लॉक नगर कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वा स्थापना दिवस पुराना बास स्टैण्ड पर मनाया गया : NN81

 आष्टा ब्लॉक नगर कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वा स्थापना दिवस पुराना बास स्टैण्ड पर मनाया गया।


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 






ब्लॉक नगर कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वा स्थापना दिवस पुराना बास स्टैण्ड नगर कांग्रेस कार्यालय के पास पार्टी का झण्डा फहराह कर मनाया गया उपरोक्त अवसर पर एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस के भविष्य को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं वे तथ्यपरक कम, पूर्वाग्रह-प्रेरित ज्यादा लगते हैं। विफलता और पराजय से कांग्रेस कभी अनजान नहीं रही है, लेकिन यह सच्चाई है कि जब-जब केन्द्र में गैर कांग्रेसी सरकारें सत्तारूढ़ हुई हैं, देश की अर्थव्यवस्था चरमराई है, जातिवादी, अवसरवादी और फिरकापरस्ती गठजोड़ मजबूत हुआ है। धर्मनिरपेक्षता के नैतिक मूल्यों को चोट पहुंची है और गरीबों, कमजोर वर्गों तथा गरीबों की भलाई के काम नहीं हुए।कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस को अपने गौरवपूर्ण अतीत के सिंहावलोकन, वर्तमान में आत्मावलोचन और उज्ज्वल भविष्य के चिंतन की जरूरत है। आज ऐसी शक्तियां देश पर हावी हैं, जिनका लक्ष्य लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष भारत के बजाए कुछ और है और जो भारत के बहुलतावादी चरित्र को ही खत्म करना चाहती हैं। जबकि भारत विभिन्न धर्मो, संस्कृतियों, भाषाओं और समाजों का ऐसा सुंदर गुलदस्ता है, जिसमें एक साथ कई फूल खिलते हैं, कई रंग दमकते हैं।   

वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लम्बे इतिहास के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसमें जय और पराजय दोनों का अनुभव लिए राजनीति की कठिन डगर तय की है। 1977-78 के दौरान कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज इंदिरा जी का साथ छोड़कर सत्तारूढ़ जनता पार्टी में शामिल हो गये, लेकिन कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं का भरोसा इंदिराजी पर ही था।2 जनवरी 1978 को इतिहास की पुनरावृत्ति हुई और कांग्रेस का पुन: विभाजन हुआ। श्रीमती इंदिरा गांधी ने दूरदर्शी कदम उठाते हुए नई पार्टी (कांग्रेस ई) बनाई और देश की जनता ने कांग्रेस ई को ही वास्तविक कांग्रेस मानकर इंदिरा जी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया। इंदिरा जी ने कांग्रेस को आम आदमी की आशाओं और आकांक्षाओं से जोड़ कर पार्टी को नई शक्ति प्रदान की।


हम सब लोग फिर कांग्रेस को मजबूत करेंगे उपरोक्त अवसर पर एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कैलाश परमार,विधानसभा प्रत्याशी कमल सिंह चौहान, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ओकार सिंह खेनियापुरा,लोकेन्द्र बनवट, नरेन्द्र कुशवाह,घनशयम जांगड़ा,सन्नवर खान, पार्षद राजकुमार मालवीय, कमल सेठ,प्यारे पटेल,एजाज खान, पार्षद मेहमूद अंसारी,देवबगस पटवारी,तोसिफ , फेजुद्दीन, बन्ने खा मंसूरी,नवाब बेरी,मसूद किला, हरि मेवाड़ा,शंकर बोड़ाना,चेतन भाटी, अशोक डाबरी,शंकर सक्सेना,विजय सोलंकी, दिलीप मालवीय, सतीश मेवाड़ा, राहुल पाटारिया, फारुख पटेल,नजीम बोस, चेतन बालोदिया, दिलिप मालवीय, बब्बन भाई किला, जाहिर अंसारी, आदी उपास्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes