Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कुक्षी पुलिस ने पिछले 1 साल से गुम हुई दो बालिकाओं को गुजरात से ढूंढ कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर उनके परिजनों के चेहरे पर लाइ मुस्कान : NN81

 *कार्यालय थाना प्रभारी कुक्षी जिला धार*

प्रैस नोट 18.12.2023


*कुक्षी पुलिस ने पिछले 1 साल से गुम हुई दो बालिकाओं को गुजरात से ढूंढ कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर उनके परिजनों के चेहरे पर लाइ मुस्कान*


धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 





थाना कुक्षी अपराध क्रमांक 601 / 2021 धारा 363,376आईपीसी 3/4पोक्सो act 

 *नाम गिरफ्तार आरोपी*

दुर्गेश पिता धन्ना भील 24 साल कापसी ps कुक्षी 



अपराध क्रमांक 796 / 22 धारा 363आईपीसी (इसमें कोई गिरफतार नहीं हुआ है)



   *मामले का संक्षिप्त विवरण* 


 पुलीस मुख्यालय भोपाल के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुई बालक बालिकाओं को ढूंढने के लिए निर्देश दिए गए हैं जो एसपी श्री मनोज कुमार सिंह साहब ने पुलीस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में जिले के सभी sdop एवं थाना प्रभारी को गुम हुई बालक बालिकाओं को शीघ्र अति शीघ्र  ढूंढने के लिए निर्देश दिए थे जो एसपी साहब के निर्देशन का पालन करते हुए टी आई कुक्षी श्री राजेश यादव ने एसपी साहब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में काम करते हुए एक टीम गठित की जो टीम ने लगातार प्रयास किया तो टीम को सूचना मिली कि गुम हुई दो बालिकाएं वर्तमान में गुजरात के अमरेली जिले में है उसे आधार पर टीम को गुजरात भेजा गया वहां भेज कर दोनों बालिकाओं को ढूंढ निकाला गया है साथ में एक केस में बालिका को अपराध करने वाले आरोपी दुर्गेश भील को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बालिका के बयान के आधार पर धारा 376 का एवं पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया है ।आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है । टीआई राजेश यादव ने बताया कि बालिकाओं को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है और इस प्रकार से जो भी अन्य बालिकाएं बालक गुम हुए हैं उनको भी ढूंढने का प्रयास पुलिस के जारी रहेंगे 


*टीम में शामिल*

टी आई राजेश यादव, एएसआई चंचल चौहान एवं महिला आरक्षण सावित्री,किरण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes