Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वन सत्संग- वन भोजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न : NN81

 *वन सत्संग- वन भोजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न*


धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 





धार-शहर की शांतिकुंज कॉलोनी के आनंदगंज आश्रम द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष्य में पूज्य गुरूदेव अवधूत श्री नादानंदजी के सान्निध्य में वन सत्संग-वन भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण को समर्पित इस आयोजन में वन विहार, भजन-प्रवचन, वन भोजन कार्यक्रम हुआ। प्रात: 8 बजे से बटूक भैरव मंदिर मतरकुंड के पीछे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। भोज शोध संस्थान के दीपेन्द्र शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांतीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता का प्रबोधन हुआ। इस दौरान  वक्ताओं ने ईश्वर की अमूल्य देन प्रकृति एवं प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य और वन विहार और वन भोजन के महत्व को बताया। कार्यक्रम को पूज्य गुरूदेव नादानंदजी ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बड़े-बड़े ऋषि-मुनियों ने वनों में तप किया है। वन विहार-वन सत्संग का अपना एक अध्यात्मिक महत्व है। ईश्वर की साधना में इस स्थान का अपना पक्ष है। कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान आयोजन स्थल बटूक भैरव मंदिर में पूजन किया गया एवं चोला चढ़ाया गया। इसके पश्चात हवन में आहूति डाली गई। जिसके बाद भोजन प्रसादी हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes