*यातायात नियमों का पालन कराने संबधी विशेष अभियान*
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
*अभियान के प्रचार प्रसार हेतु स्कूल के छात्र छात्राओं को दिए यातायात के नियमो को पालन करने के दिये दिशा निर्देश तथा लाउड स्पीकर से मुख्य मार्गो पर कराया गया अनाउन्स आमजन को यातायात के नियमो का पालन करने की अपील की गई*
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेल्मेट धारण करने व चार पहिया वाहन सवार द्वारा सीटबेल्ट धारण करने संबंध में वाहन चालको को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने हेतु दिनांक 10.01.2024 तक 50 दिवसीय विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है।
उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है कि समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र मे चेकिंग पाइंट लगाकर लगातार कार्यवाही कर अभियान को सफल बनाये ।
इसी के तारतम्य मे पुलिस थाना अहमदपुर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर पूजा शर्मा के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.11.2023 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ा में छात्र छात्राओं को यातायात व सड़क सुरक्षा संबधी दिशा निर्देश दिए गए व लाउड स्पीकर के माध्यम से कस्बा अहमदपुर बाजार में आमजन को यातायात संबंधी नियमो का पालन करने की अपील की तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से धारण करने का अनुरोध किया गया।




