Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2023: ईशान किशन के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या का धमाका

 IND vs PAK Live Updates, ईशान किशन 82 रन बनाकर आउट हुए. ईशान ने अपनी 82 रन की शानदार पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्होंने 81 गेंद का सामना किया.

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टॉप आर्डर के फ्लॉप होने के बाद ईशान किशन ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की. ईशान 82 रन बनाकर आउट हुए. ईशान ने हार्दिक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की. अब क्रीज पर हार्दिक का साथ देने के लिए जडेजा मौजूद हैं. इससे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए भारत के 4 विकेट जल्दी-जल्दी आउट कर दिए थे. बता दें कि इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय इलेवन में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है. वहीं श्रेयस अय्यर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. (स्कोरकार्ड)



भारतीय प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज


पाकिस्तान की प्लेइंग-XI: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ



 लाइव मैच के लिए नीचे स्क्रॉल करें! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes