रिपोर्टर :- विस्वजीत सरकार
लोकेशन :- बचेली
एंकर :- बचेली बालक समिति पुराना मार्केट बचेली द्वारा गणेश उत्सव के पावन अवसर पर बुधवार दिनांक 27 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन बालक समिति दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया था, जिसमें पूरे नगर से हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किये। हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी बालक समिति के तत्वाधान में इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, भगवान गणपति के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए भक्तों की तांता लगी हुई थीं। इस दौरान बालक समिति के युवाओ ने बताया कि चल रहे गणपति पूजन में कई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे, महिलाएं व पुरुष
भाग लिए एवं आज भक्तगण भंडारे के प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने घरों को रवाना हुए। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया, जिसमें समिति के युवाओं तथा नगरवासियों के सहयोग से इस तरह का आयोजन सफल होता है। वही इस विशाल भंडारे को लेकर युवाओं में काफी जोश रहता है तो देर शाम तक युवा भंडारे का कुशल संचालन भी करते हैं।

