Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लोन के नाम पर यूनियन बैंक में चल रहा था रिश्वतखोरी,CBI ने क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा



सोनभद्र से चिरंजीवी दुबे की रिपोर्ट


Sonbhadra News: सीबीआई के लखनऊ यूनिट की टीम ने शुक्रवार की शाम सोनभद्र राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के ब्रांच में छापेमारी की. इस दौरान लोन असिस्टेंट क्लर्क को 18 हजार रंगे हाथ लेते पकड़ा, साथ ही लोन में फर्जीवाड़े की मिलती शिकायतों को लेकर छानबीन की. करीब चार घंटे तक छानबीन के बाद जहां लोन और कथित फर्जीवाड़े से जुड़े कई रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए, वहीं विस्तृत पूछताछ के लिए बैंक क्लर्क को गिरफ्तार कर सर्किट हाउस ले जाया गया. माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है.


वहीं इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय ने बताया कि लोन में गड़बड़ी को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में सीबीआई की तरफ से एक एफआईआर दर्ज की गई थी.


जानकारी के मुताबिक, यूनियन बैंक आफ इंडिया में लोन में बरती जा रही गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े को लेकर कुछ लोगों ने सीबीआई से शिकायत की थी. इसी के बाद सीबीआई शुक्रवार की शाम, इंस्पेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई में लगभग आधा दर्जन इंस्पेक्टरों और कांस्टेबलों की टीम के साथ सोनभद्र पहुंची. चार बजे के करीब मुख्यालय स्थित ब्रांच पर जैसे ही सीबीआई की टीम पहुंची, बैंक में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर शिकायत करने वाले एक व्यक्ति के हाथों रिश्वत लेते बैंक क्लर्क मनीष अग्रवाल को दबोच लिया गया. वहीं, लोन से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों के साथ बैंक के अन्य कर्मियों और ब्रांच मैनेजर से बारी-बारी पूछताछ कीपुलिसकर्मी बोले- Feeling Proud


वहीं इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय ने बताया कि लोन में गड़बड़ी को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में सीबीआई की तरफ से एक एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके सिलसिले में और रिश्वतखोरी की शिकायत के क्रम में शुक्रवार की शाम सीबीआई टीम यहां पहुंची. इंस्पेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई वाली टीम ने बैंक क्लर्क मनीष अग्रवाल को 18 हजार रिश्वत लेते पकड़ा है. टीम संबंधित लोगों से पूछताछ और छानबीन की कार्रवाई में जुटी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes