Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मनावर में कमल खिलाकर भाजपा सरकार के विकास के रथ को आगे बढ़ाएं- मंत्री दत्तीगांव




मनावर निप्र,भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार सुबह धार जिले के गणपुर चौराहे पर प्रवेश होने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का मनावर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं, आमजन द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। श्री ओम प्रकाश सखलेचा, मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद श्री छतर सिंह दरबार,राज्यसभा सांसद श्री डॉ सुमेर सिंह सौलंकी,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, मौजूद रहे

 मोटरसाइकल पर सवार भाजपा कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में यात्रा में शामिल हुए। ग्राम सिंघाना पहुंचने पर यात्रा का रंगबिरंगे फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा सिंघाना होते हुए मनावर नगर में पंहुची यहा शिवराम कन्नौज स्वर्गीय गोपाल कन्नौज के सुपुत्र जिनके द्वारा जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया गया याद रहे की शिवराम गोपाल कन्नौज पूरे मध्य प्रदेश में जिला जनपद सदस्य सबसे ज्यादा वोटो से जीत हासिल की है अपने हजारों की संख्या के कार्यकर्ताओं सहित जन आशीर्वाद यात्रा में सम्मिलित हुए और अनेको मंचों से स्वागत हुआ।

मनावर कृषि मंडी में आमसभा में मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,मंदसौर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, सांसद छतर सिंह दरबार,ने सभा को संबोधित किया।

कैबिनेट मंत्री श्री सखलेचा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में जनहितैषी योजनाओं के सहारे मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान जैसी तमाम योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। यह योजनाएं कभी बंद नहीं होने वाली हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वह करती है। जबकि कांग्रेस झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है और कहती फिर रही है कि चुनाव के बाद यह सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र है। इसकी हकीकत आप कांग्रेस के 15 महीने के शासनकाल में देख चुके हैं। जब 15 महीने के लिए कांग्रेस को सत्ता मिली तो उन्होंने सबसे पहले संबल जैसी योजना बंद की। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बुजुर्ग तीर्थ दर्शन यात्रा जैसी तमाम योजनाओं पर विराम लगा दिया था, जिन्हें की भाजपा की सरकार बनते ही दोबारा चालू किया गया है। मनावर से कमल के फूल को जिताकर भाजपा का हाथ मजबूत करें।

राजवर्धन सिंह दत्तीगाव ने कहा कि हम सभी ने कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार को भी देखा है । सड़के थी नही बिजली के नाम पर केवल अंधेरा होता था युवाओं के लिए रोजगार नहीं था और आज भाजपा की सरकार हे फर्क साफ दिखता है आज युवाओं के लिए रोजगार हे महिलाओं का सम्मान हो रहा है सड़के फोरलेन में बदल गई है 24 घंटे बिजली दी जारही है। घर घर नल जल योजना से पानी घरों तक पहुंच रहा है ।

सुधीर गुप्ता सांसद मंदसौर ने कहा कि राजनीतिक दल सत्ता प्राप्त करने के लिए काम करते हैं पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रवाद के लिए काम करती है । आज देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए काम हो रहे हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि यात्रा अगवानी व मनावर आमसभा में यात्रा संभाग सह संयोजक इंदौर प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी , भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,यात्रा जिला प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े, पूर्व मंत्री रंजना बघेल,जिला संयोजक डॉ राज बरफ़ा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, विधानसभा प्रभारी दिलीप पटोंदिया, विधानसभा संयोजक राजू श्रीमाली, विकास मेहरवाल, मनावर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, सौरभ शर्मा, शांतिलाल पाटीदार,राधेशयम सिर्वी,मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा,अजय राठौर, विक्रम निगवाल, जनपद अध्यक्ष रुखमा रवि मुवेल, विभोर वास्केल, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, शिवराम गोपाल कन्नौज, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा का संचालन आंकेश नवलखा व आभार सचिन पांडे ने माना। मनावर से न्यूज़ नेशन 81 के लिए संजय खंडेलवाल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes