Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खरीफ की फसल के लिए किसानों को केनाल से जल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का कार्य प्राथमिकता में सुनिश्चित किया जाए - कलेक्टर

 प्रीतम कुमार प्रजापति/न्यूज़ नेशन 81 जिला संवाददाता अनूपपुर मध्यप्रदेश 



खरीफ की फसल के लिए किसानों को केनाल से जल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का कार्य प्राथमिकता में सुनिश्चित किया जाए - कलेक्टर 


जल संसाधन विभाग की जल संरचनाओं के कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा 


केनाल के अंत तक जल आपूर्ति का जायजा लेने कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

-----

जिले में जल संसाधन विभाग के जल संरचनाओं से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए विभागीय तथा मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्‍ठ ने की। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित थे। जिले के चारों अनुभागों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। 


    बैठक में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने जल संसाधन विभाग की जिले की सभी जल संरचनाओं के केनाल के अंतिम छोर तक जल आपूर्ति के संबंध में प्रोजेक्टवार वस्तुस्थिति की विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में जिले में जल संसाधन विभाग अंतर्गत बकान, चंदास, ताराडांड़, कदमसरा, छुलकारी, कल्याणपुर, खांड़ा, छोहरी, लखनपुर, लहसुना, नकटी, पकरिहा, पाली, पिपरिया, रानीसागर, सकरा, सेमरवार, साजाटोला, समरार, सिंहपुर, बांकी, लतार, मनमारी, लामाटोला, पयारी, केवई, छपानी, मुथेराटोला, हर्राटोला, बटकी, कन्दूर, बागन, गिरवी, नैगवा, जुहिला, नोनघाटी, बेनीबारी, सरईटोला, फुलसरा, करनपठार, जरहा, अंधियार, कुम्हरवार, रानीताल, जुहिला, बड़ीतुम्मी, झिलमिल आदि जल संरचनाओं के केनाल से पानी की सप्लाई कार्य की परियोजनावार समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा केनाल से पानी सप्लाई के संबंध में कई परियोजनाओं में शत-प्रतिशत पानी की आपूर्ति की जानकारी दी गई, तो कहीं केनाल में जमी मिट्टी को हटाने का कार्य किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत जल संसाधन विभाग के केनाल के अंत तक पानी सप्लाई की स्थिति का जायजा स्वयं तथा अन्य राजस्व अधिकारियों मनरेगा के एपीओ व उपयंत्री तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर कार्यों एवं जल संरचनाओं की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को केनाल के सभी कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीफ की फसल के लिए किसानों को जल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का कार्य प्राथमिकता में सुनिश्चित किया जाए। जिससे जल संरचनाओं का लाभ जिले के किसानों को शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes