Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

टेस्ट, वनडे, टी20 तीनों में नंबर 1, टीम इंडिया ने ICC रैंकिंग में रच दिया बड़ा इतिहास

 ICC ODI Rankings: भारत ने मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल आकर लिया। मुकाबला समाप्त होने के बाद आईसीसी ने इसका ऐलान किया। टीम इंडिया ने रैंकिंग में पाकिस्तान को बाहर कर पहला स्थान हासिल किया है।



एक और खास बात यह भी है कि भारतीय टीम अब टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप में नम्बर एक टीम बन गई है। दक्षिण अफ्रीका के बाद भारतीय टीम दूसरी टीम है जिसने यह ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल किया है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम भी तीनों फ़ॉर्मेट में एक साथ नम्बर एक टीम रही है।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम नम्बर एक पर काबिज थी। भारत और पाक दोनों के 115 अंक थे। ऑस्ट्रेलिया 113 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नम्बर दो टीम थी। मुकाबले के बाद स्थिति एकदम बदल गई। टीम इंडिया के अब 116 अंक है। पाकिस्तान के 115 और ऑस्ट्रेलिया के 111 अंक है।


टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के 118 रेटिंग पॉइंट्स हैं और टी20 प्रारूप में 264 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वनडे में भारतीय टीम ने 116 रेटिंग अंक हासिल किये हैं। इस तरह टीम इंडिया ने हर प्रारूप में अपना दबदबा कायम किया है। एशिया कप में जीत के बाद भी पाकिस्तानी टीम आगे थी लेकिन अब पीछे हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes