Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिले में 15 नवंबर भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 

जिले में 15 नवंबर भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित


कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि पूर्व में जिले में दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 नवंबर गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त दिवस के स्थानीय अवकाश को निरस्त किया है। इस हेतु कलेक्टर ने अब जिले में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर 2023 (गोवर्धन पूजा) के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes