लोकेशन छत्तीसगढ़ जिला कोंडागांव जिला संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा
समाचार
कोण्डागांव, 08 अक्टूबर 2026/कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोण्डागांव श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (त्ैम्ज्प्), कोण्डागांव द्वारा जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरेगांव, जिला कोण्डागांव में ऑफ-कैम्पस माध्यम से आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन किया गया।
यह प्रशिक्षण 09 सितम्बर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें ईंट चिनाई, नींव निर्माण, प्लास्टर, आरसीसी कार्य, माप एवं लेवलिंग, निर्माण सामग्री का उचित उपयोग, गुणवत्तापूर्ण निर्माण तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं श्रमिकों को कुशल राजमिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (च्ड।ल्-ळ) सहित विभिन्न ग्रामीण आवास निर्माण कार्यों में आवश्यक तकनीकी दक्षता प्रदान की गई।
समापन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर कुशल राजमिस्त्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर, आरसेती कोण्डागांव के निदेशक एवं जिला पंचायत कोण्डागांव के अधिकारीगण सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रशिक्षार्थियों को टूल किट भी वितरित की गई। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

