Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गोंदिया के सुषांत टेंभुणीकर ने नेपाल में रचा इतिहास, 100 और 200 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक : NN81



गोंदिया। जिले के होनहार एथलीट सुषांत प्रभाकर टेंभुणीकर ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल गेम्स सीरीज-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर गोंदिया सहित महाराष्ट्र का नाम रोशन किया।


नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में 2 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुषांत ने अपनी शानदार गति और मेहनत के दम पर दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


सुषांत गोंदिया जिले के रहने वाले 23 वर्षीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले भी उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है।


नेपाल में दो स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि से सुषांत ने अपने गांव तेढा, गोंदिया जिले और महाराष्ट्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार, मित्रों, ग्रामवासियों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।


सुषांत की इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes