Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रिंग रोड निर्माण में लापरवाही, हादसों को न्योता दे रहे गहरे गड्ढे और कीचड़ : NN81

 


​रिपोर्ट : निर्मल विश्वकर्मा 

जबलपुर बरगी - ऐंठा–रामपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन न्यू रिंग रोड पर अव्यवस्थित निर्माण कार्य और जलभराव के कारण स्थानीय लोगों, छात्रों, डॉक्टरों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थल पर जगह-जगह कीचड़ और गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

​बताया जा रहा है कि मानसून के कारण अंडरब्रिज बंद होने से लोगों को लगभग 2 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, महाकौशल कॉलेज, नर्सिंग संस्थानों के छात्र-छात्राएं, डॉक्टर, शिक्षक तथा आसपास के ग्रामीण आवागमन करते हैं, जिन्हें सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

​स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग और जल निकासी की व्यवस्था भी नहीं है। बारिश के दौरान सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है, जिससे छोटे-बड़े वाहन फंस रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

​ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग तथा आवागमन के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes