पाकुड़िया:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत गणपुरा ग्राम सपादाहा कमार टोला मे केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी के अथक प्रयास, जनहित के प्रति संवेदनशील सोच एवं निरंतर पहल से गांव में 25 केवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया।
नए ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में लंबे समय से बनी बिजली की समस्या से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी तथा अब क्षेत्र में सुचारू एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। इससे आमजन के दैनिक जीवन के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक कार्यों में भी सुविधा होगी।
उपासना मरांडी जी क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। वे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयासरत हैं।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए उपासना मरांडी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष एवं खुशी जाहिर की।

