Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीसीसी ऑब्जर्वर रघुनाथ सिंह परमार ‘बांसखेड़ी’ ने पीपलदा विधानसभा में संगठन को किया मजबूत........................NN81



पिड़ावा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पीपलदा विधानसभा के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर रघुनाथ सिंह परमार ‘बांसखेड़ी’ ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ”


 अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में कोलाना में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में परमार ने स्थानीय विधायक चेतन पटेल तथा कोटा ग्रामीण जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां कीं।


बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी ऑब्जर्वर रघुनाथ सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीपलदा विधानसभा की सभी ग्राम पंचायतों में ‘पंचायत अध्यक्ष’ और


 नगरपालिकाओं में ‘वार्ड अध्यक्षों’ की नियुक्तियां पूरी कर ली गई हैं। नई टीम कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी।


इस अवसर पर विधायक चेतन पटेल ने संगठन विस्तार की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक, मंडल और नगर अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और आगामी चुनावों में बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प लिया।

पीसीसी द्वारा रघुनाथ सिंह


 परमार ‘बांसखेड़ी’ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पिड़ावा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes